Posts

राम नाम शब्द की महिमा

1️⃣1️⃣❗1️⃣1️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣ "राम" शब्द में दो अर्थ व्यंजित हैं। सुखद होना और ठहर जाना जैसे अपने मार्ग से भटका हुआ कोई क्लांत पथिक किसी सुरम्य स्थान को देखकर ठहर जाता है। हमने सुखद ठहराव का अर्थ देने वाले जितने भी शब्द गढ़े, सभी में "राम" अंतर्निहित है, यथा आराम, विराम, विश्राम, अभिराम, उपराम, ग्राम जो रमने के लिए विवश कर दे, वह "राम" जीवन की आपाधापी में पड़ा अशांत मन, जिस आनंददायक गंतव्य की सतत तलाश में है, वह गंतव्य है "राम" भारतीय मन हर स्थिति में "राम"को साक्षी बनाने का आदी है।  दुःख में  "हे राम" पीड़ा में  "अरे राम"  लज्जा में  "हाय राम" अशुभ में  "अरे राम राम"  अभिवादन में  "राम राम"  शपथ में  "राम दुहाई" अज्ञानता में  "राम जाने" अनिश्चितता में  "राम भरोसे"  अचूकता के लिए "रामबाण"  मृत्यु के लिए  "रामनाम सत्य" सुशासन के लिए "रामराज्य" जैसी अभिव्यक्तियां पग-पग पर "राम" को साथ खड़ा करतीं हैं। "राम" भी इतने...

मैनेजमेंट के गुण श्री हनुमान चालीसा मे

 श्रीहनुमान चालीसा में छिपे मैनेजमेंट के सूत्र... इसका जाप बहुत ही अद्भुत और चमत्कारिक है कई लोगों की दिनचर्या श्री हनुमान चालीसा पढ़ने से शुरू होती है। पर क्या आप जानते हैं कि श्री हनुमान चालीसा में 40 चौपाइयां हैं, ये उस क्रम में लिखी गई हैं जो एक आम आदमी की जिंदगी का क्रम होता है। माना जाता है कि श्री तुलसीदास जी ने चालीसा की रचना मानस से पूर्व किया था श्री हनुमान जी को गुरु बनाकर उन्होंने श्रीराम जी को पाने की शुरुआत की। अगर आप सिर्फ श्री हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं तो यह आपको भीतरी शक्ति तो दे रही है लेकिन अगर आप इसके अर्थ में छिपे जिंदगी के सूत्र समझ लें तो आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिला सकते हैं। श्रीहनुमान चालीसा सनातन परंपरा में लिखी गई पहली चालीसा है शेष सभी चालीसाएं इसके बाद ही लिखी गई। श्रीहनुमान चालीसा की शुरुआत से अंत तक सफलता के कई सूत्र हैं। आइए जानते हैं श्रीहनुमान चालीसा से आप अपने जीवन में क्या-क्या बदलाव ला सकते हैं…. शुरुआत गुरु से… श्रीहनुमान चालीसा की शुरुआत गुरु से हुई है… श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि। अर्थ - अपने गुरु के चरणों की धूल से...

पैसों की बारिश (बरकत) करने वाला पेड।

Image
इस पौधे को घर पर रखने से होती है पैसों की बरसात, चुंबक की तरह पैसा खींचता है यह पेड। जब बहुत मेहनत करने पर भी सफलता, कामयाबी न मिले तो रास्ता बंद नहीं हो जाता आपके लिए एक जादुई प्लांट पेड है जो आपको अपार सफलताएं, खुशियां देगा सिर्फ एक बार जरूर लगायें ये पेड अपने घर या व्यवसाय स्थान पर। भारतीय वास्तु शास्त्र में वैसे तो पेड़ पौधे का काफी महत्व है लेकिन वास्तुशास्त्र फेंगशुई का भी काफी महत्व होता है। चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में भी घर में पैसों और तरक्की पाने के कई उपाय बताए जाते हैं। वैसे तो इस बात को हर कोई जानता है कि मनी प्लांट को घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जो सच में पैसे खींचने का ही काम करता है। इसे मोहिनी पौधा भी कहते हैं और इसे लगाने वाले घर में बहुत तेजी से धन और संपत्ति आती है।  इस पौधा को घर मे लगाने से समस्त परिवार मे आपसी मन-मुटाव दूर होता है और प्रेम उत्पन्न होता है जिससे घर मे सुख-शांति बढती है। vastu घर-घर में लग रहा मोहिनी पौधा शहर में अधिकतर लोग धन और संपत्ति की कामना में मोहिनी पौधे को लगा रहे हैं। मान...

रामायण की कुछ विशेष जानकारी

 रामायण में वर्णित मुख्य स्थान :: 1.तमसा नदी : अयोध्या से 20 किमी दूर है तमसा नदी। यहां पर उन्होंने नाव से नदी पार की।   2.श्रृंगवेरपुर तीर्थ : प्रयागराज से 20-22 किलोमीटर दूर वे श्रृंगवेरपुर पहुंचे, जो निषादराज गुह का राज्य था। यहीं पर गंगा के तट पर उन्होंने केवट से गंगा पार करने को कहा था। श्रृंगवेरपुर को वर्तमान में सिंगरौर कहा जाता है।   3.कुरई गांव : सिंगरौर में गंगा पार कर श्रीराम कुरई में रुके थे।   4.प्रयाग: कुरई से आगे चलकर श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी सहित प्रयाग पहुंचे थे। कुछ महीने पहले तक प्रयाग को इलाहाबाद कहा जाता था ।   5.चित्रकूट : प्रभु श्रीराम ने प्रयाग संगम के समीप यमुना नदी को पार किया और फिर पहुंच गए चित्रकूट। चित्रकूट वह स्थान है, जहां राम को मनाने के लिए भरत अपनी सेना के साथ पहुंचते हैं। तब जब दशरथ का देहांत हो जाता है। भारत यहां से राम की चरण पादुका ले जाकर उनकी चरण पादुका रखकर राज्य करते हैं।   6.सतना: चित्रकूट के पास ही सतना (मध्यप्रदेश) स्थित अत्रि ऋषि का आश्रम था। हालांकि अनुसूइया पति महर्षि अत्रि चित्रकूट के तपोवन में रहा ...

परमपिता परमातमा को धनयवाद

*ऐ परमात्मा तेरा बहुत शुक्रिया*  मेरे हर पल का "धन्यवाद* हर स्वांस का "धन्यवाद" हाथ थामने का "धन्यवाद" सिर पर हाथ रखने का "धन्यवाद" हर दुख से बचाने का "धन्यवाद" अंग संग रहने का "धन्यवाद" अपना बनाने का "धन्यवाद" मेरे परिवार के सुख चैन के लिए आप का "धन्यवाद" "धन्यवाद" आपके हर रहमों कर्म का.  "धन्यवाद" आपकी छत्र छाया का "धन्यवाद" आपकी शक्तियों और वरदानों का "धन्यवाद" मुझको अपनाने का "धन्यवाद" इस घर की छत में पनाह देने का "धन्यवाद" खानें का, पानी का, हवा का "धन्यवाद" इस संपूर्ण स्वास्थ्य का "धन्यवाद" आपके हाथ और साथ का, आपके सहारे का "धन्यवाद" आपकी सर्व शक्तियों और गुणों की महसुस्ता का   *प्रभु तेरा हर पल शुक्र है। तेरा बहुत बहुत बहुत शुक्रिया* धन्यवाद- धन्यवाद- धन्यवाद      🙏 *ओम शान्ति* 🙏

HAIR PROBLEMS SOLUTION/ बालों की समस्याओं का समाधान

बालों को मजबूत, घना और लंबा बनाने के लिए आंवला लगाया जाता है, लेकिन यह बालों को काला करने में भी अच्छा साबित होता है. हालांकि आपको इसे अकेला ही बालों में नहीं लगाना है बल्कि मेथी के दानों (Fenugreek Seeds) को पीसकर आंवला पाउडर (Amla Powder) के साथ मिलाना है. इसके लिए 3 बड़े चम्मच आंवला के पाउडर को लेकर इसमें बराबर मात्रा में मेथी के दानों का पाउडर मिला लें और नींबू के रस की कुछ मात्रा मिला लेवें और बालों पर एक घंटे लगा रहने देने के बाद धो लें, यह स्कैल्प और बालों की कई दूसरी दिक्कतों को दूर करने में भी अच्छा असर दिखाता है।  विशेष:- उपयोग करने वाले सभी यूजर्स अपना रिजल्ट और अनुभव जरूर कमेन्टस करके बतायें  धन्यवाद...

गंगा मां और गंगाजल की महिमा

Image
 *गंगा जल* अमेरिका में एक लीटर गंगाजल 250 डालर में क्यों मिलता है ? सर्दी के मौसम में कई बार खांसी हो जाती है। जब डॉक्टर से खांसी ठीक नही हुई तो किसी ने बताया कि डाक्टर से खांसी ठीक नहीं होती तब गंगाजल पिलाना चाहिए। गंगाजल तो मरते हुए व्यक्ति के मुंह में डाला जाता है, हमने तो ऐसा सुना है ; तो डॉक्टर साहिब बोले- नहीं ! कई रोगों का इलाज भी है। दिन में तीन बार दो-दो चम्मच गंगाजल पिया और तीन दिन में खांसी ठीक हो गई। यह अनुभव है, हम इसे गंगाजल का चमत्कार नहीं मानते, उसके औषधीय गुणों का प्रमाण मानते हैं। कई इतिहासकार बताते हैं कि सम्राट अकबर स्वयं तो गंगा जल का सेवन करता ही था, मेहमानों को भी गंगा जल पिलाता था। इतिहासकार लिखते हैं कि अंग्रेज जब कलकत्ता से वापस इंग्लैंड जाते थे, तो पीने के लिए जहाज में गंगा का पानी ले जाते थे, क्योंकि वह सड़ता नहीं था। इसके विपरीत अंग्रेज जो पानी अपने देश से लाते थे वह रास्ते में ही सड़ जाता था। करीब सवा सौ साल पहले आगरा में तैनात ब्रिटिश डाक्टर एमई हॉकिन ने वैज्ञानिक परीक्षण से सिद्ध किया था कि हैजे का बैक्टीरिया गंगा के पानी में डालने पर कुछ ही देर में मर...