इन्दौर-उज्जैन मेट्रो न्यूज
सभी 🕉🔱"महाकाल"🔱🕉 भक्तों के लिए बहुत बडी खुशखबरी है। इन्दौर और उज्जैन के बीच की दूरी होगी अब खत्म, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने घोषणा की है कि इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो ट्रेन का संचालन साल 2028 के आने वाले सिंहस्थ से पहले किया जायेगा। इसके लिए माननीय मुख्य मन्त्री श्री मोहन यादव जी अपनी मोहर लगा दी है... इन्दौर और उज्जैन के बीच की दूरी अब मेट्रो की रफ्तार में तय होगी। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने घोषणा की है कि इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसके लिए सर्वेक्षण शुरू हो जाएगा। मंत्री श्री विजयवर्गीय जी ने कहा कि इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैठक में जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर अमल करने के निर्देश दे दिए हैं। यह मेट्रो लाइन 50 किलोमीटर लंबी होगी और तीन साल बाद लगने वाले सिंहस्थ मेले से पहले इसका संचालन शुरू हो सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने भी इंदौर मेट्रो के ट्रायल रन के दौरान इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। इंदौर से उज्जैन की दू...