Posts

Showing posts from February, 2022

MEDITATION/मेडिटेशन

जैसा कि आपने “The Secret of Life in Hindi – जीवन का रहस्य” में पढा है कि हर मनुष्य के अन्दर एक शांत मनुष्य रहता है जिसे हम अंतरात्मा कहते है| हमारी अंतरात्मा हमेशा सही होती है और इसीलिए शायद यह कहा जाता है कि हम ईश्वर का अंश है| सभी महान लोगों ने यह स्वीकार किया है कि अंतरात्मा की आवाज (Inner Voice) ईश्वर की आवाज है और यह बात किसी धर्म विशेष से सम्बंधित नहीं है|   खुश रहने का सीधा सा तरीका यह होता है कि हम अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें क्योंकि हमारी अंतरात्मा हमेशा हर परिस्थिति में सही होती है   हम जब कभी भी कुछ बुरा कर रहे होते है तो हमें कुछ अजीब सा लगता है मानो कोई हमें यह कह रहा हो कि वह बुरा काम मत करो| यह हमारी अंतरात्मा होती है जो हमें कुछ बुरा करने या किसी को दुःख पहुँचाने से रोकती है| और जब हम अपनी अंतरात्मा की आवाज को अनसुना कर देते है तो हमारा अपनी अंतरात्मा से संपर्क कमजोर हो जाता है|   जब हम दूसरी बार कुछ बुरा करने जा रहे होते है तो हमें अपनी अंतरात्मा की आवाज फिर महसूस होती है लेकिन इस बार वह आवाज इतनी मजबूत नहीं होती क्योंकि हमारा अपनी अंतरात्...

अनन्त ऊर्जा आपके अंदर भरी पडी है

क्या आप जानते हैं आपके ही अन्दर जादुई शक्ति है। अर्थात आपकी हर समस्या का समाधान आपके अवचेतन मन के पास उपलब्ध है।  आपका अवचेतन मन सकारात्मक और नकारात्मक दोनो दिशाओं मे काम करता है। यह अच्छे और बुरे मे फर्क नहीं करता। यह उन विचारों को पोषित करता रहता है जो आप इसमे डालते हैं। आप इसमे नकारात्मक विचार डालेंगे तो यह आपको असफलता, तनाव और दुख देगा।      अगर आप इसे अच्छे सकारात्मक विचार देंगे तो आपको खुशी, सफलता और समृद्धि देगा। अवचेतन मन चीजें देखता है और उन्हें दर्ज कर लेता है और फिर जब इनकी जरूरत होती है तो इन्हे याद कर इस्तेमाल कर लेता है। जो बात आप बौद्धिक स्तर पर स्वीकार करते हैं, मानते हैं वो आपके अवचेतन मन में भी स्वीकार्य होती है। इसलिए आपको अपने साथ होने वाली नकारात्मक घटनाओं और बातों पर ज्यादा चकित नहीं होना चाहिए, क्योंकि इन बातों को आपने ही अपने अवचेतन मन मे डाला है। हालांकि आप अवचेतन मन को प्रशिक्षित कर सकते हैं। आपकी सभी समस्याओं का समाधान अवचेतन मन के पास उपलब्ध है। अगर कोई समस्या है तो अपने अवचेतन मन से बात कीजिए। उसके सामने एक सवाल रख दीजिए। हो सकता है उस सव...