Posts

Showing posts from 2022

रामायण की कुछ विशेष जानकारी

 रामायण में वर्णित मुख्य स्थान :: 1.तमसा नदी : अयोध्या से 20 किमी दूर है तमसा नदी। यहां पर उन्होंने नाव से नदी पार की।   2.श्रृंगवेरपुर तीर्थ : प्रयागराज से 20-22 किलोमीटर दूर वे श्रृंगवेरपुर पहुंचे, जो निषादराज गुह का राज्य था। यहीं पर गंगा के तट पर उन्होंने केवट से गंगा पार करने को कहा था। श्रृंगवेरपुर को वर्तमान में सिंगरौर कहा जाता है।   3.कुरई गांव : सिंगरौर में गंगा पार कर श्रीराम कुरई में रुके थे।   4.प्रयाग: कुरई से आगे चलकर श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी सहित प्रयाग पहुंचे थे। कुछ महीने पहले तक प्रयाग को इलाहाबाद कहा जाता था ।   5.चित्रकूट : प्रभु श्रीराम ने प्रयाग संगम के समीप यमुना नदी को पार किया और फिर पहुंच गए चित्रकूट। चित्रकूट वह स्थान है, जहां राम को मनाने के लिए भरत अपनी सेना के साथ पहुंचते हैं। तब जब दशरथ का देहांत हो जाता है। भारत यहां से राम की चरण पादुका ले जाकर उनकी चरण पादुका रखकर राज्य करते हैं।   6.सतना: चित्रकूट के पास ही सतना (मध्यप्रदेश) स्थित अत्रि ऋषि का आश्रम था। हालांकि अनुसूइया पति महर्षि अत्रि चित्रकूट के तपोवन में रहा ...

परमपिता परमातमा को धनयवाद

*ऐ परमात्मा तेरा बहुत शुक्रिया*  मेरे हर पल का "धन्यवाद* हर स्वांस का "धन्यवाद" हाथ थामने का "धन्यवाद" सिर पर हाथ रखने का "धन्यवाद" हर दुख से बचाने का "धन्यवाद" अंग संग रहने का "धन्यवाद" अपना बनाने का "धन्यवाद" मेरे परिवार के सुख चैन के लिए आप का "धन्यवाद" "धन्यवाद" आपके हर रहमों कर्म का.  "धन्यवाद" आपकी छत्र छाया का "धन्यवाद" आपकी शक्तियों और वरदानों का "धन्यवाद" मुझको अपनाने का "धन्यवाद" इस घर की छत में पनाह देने का "धन्यवाद" खानें का, पानी का, हवा का "धन्यवाद" इस संपूर्ण स्वास्थ्य का "धन्यवाद" आपके हाथ और साथ का, आपके सहारे का "धन्यवाद" आपकी सर्व शक्तियों और गुणों की महसुस्ता का   *प्रभु तेरा हर पल शुक्र है। तेरा बहुत बहुत बहुत शुक्रिया* धन्यवाद- धन्यवाद- धन्यवाद      🙏 *ओम शान्ति* 🙏

HAIR PROBLEMS SOLUTION/ बालों की समस्याओं का समाधान

बालों को मजबूत, घना और लंबा बनाने के लिए आंवला लगाया जाता है, लेकिन यह बालों को काला करने में भी अच्छा साबित होता है. हालांकि आपको इसे अकेला ही बालों में नहीं लगाना है बल्कि मेथी के दानों (Fenugreek Seeds) को पीसकर आंवला पाउडर (Amla Powder) के साथ मिलाना है. इसके लिए 3 बड़े चम्मच आंवला के पाउडर को लेकर इसमें बराबर मात्रा में मेथी के दानों का पाउडर मिला लें और नींबू के रस की कुछ मात्रा मिला लेवें और बालों पर एक घंटे लगा रहने देने के बाद धो लें, यह स्कैल्प और बालों की कई दूसरी दिक्कतों को दूर करने में भी अच्छा असर दिखाता है।  विशेष:- उपयोग करने वाले सभी यूजर्स अपना रिजल्ट और अनुभव जरूर कमेन्टस करके बतायें  धन्यवाद...

गंगा मां और गंगाजल की महिमा

Image
 *गंगा जल* अमेरिका में एक लीटर गंगाजल 250 डालर में क्यों मिलता है ? सर्दी के मौसम में कई बार खांसी हो जाती है। जब डॉक्टर से खांसी ठीक नही हुई तो किसी ने बताया कि डाक्टर से खांसी ठीक नहीं होती तब गंगाजल पिलाना चाहिए। गंगाजल तो मरते हुए व्यक्ति के मुंह में डाला जाता है, हमने तो ऐसा सुना है ; तो डॉक्टर साहिब बोले- नहीं ! कई रोगों का इलाज भी है। दिन में तीन बार दो-दो चम्मच गंगाजल पिया और तीन दिन में खांसी ठीक हो गई। यह अनुभव है, हम इसे गंगाजल का चमत्कार नहीं मानते, उसके औषधीय गुणों का प्रमाण मानते हैं। कई इतिहासकार बताते हैं कि सम्राट अकबर स्वयं तो गंगा जल का सेवन करता ही था, मेहमानों को भी गंगा जल पिलाता था। इतिहासकार लिखते हैं कि अंग्रेज जब कलकत्ता से वापस इंग्लैंड जाते थे, तो पीने के लिए जहाज में गंगा का पानी ले जाते थे, क्योंकि वह सड़ता नहीं था। इसके विपरीत अंग्रेज जो पानी अपने देश से लाते थे वह रास्ते में ही सड़ जाता था। करीब सवा सौ साल पहले आगरा में तैनात ब्रिटिश डाक्टर एमई हॉकिन ने वैज्ञानिक परीक्षण से सिद्ध किया था कि हैजे का बैक्टीरिया गंगा के पानी में डालने पर कुछ ही देर में मर...

पांच बातें ज्ञान की

 *||पाँच बातें||* शिक्षित और युवा व्यक्ति के पास कोई काम का न होना सचमुच दुखद है. हरपाल सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही था.गांव में थोड़ी बहुत जमीन थी पर उससे परिवार का गुजारा होना बड़ा कठिन था.वह अपनी बूढ़ी माँ,पत्नी-बच्चों के लिए आवश्यक वस्तुएँ नहीं जुटा पाता था.इसलिए आज उसने विचार कर लिया था कि वह किसी राजा के पास जाकर कोई चाकरी ही कर लेगा. उसे अपने परिवार से बहुत प्यार था. पर उनकी बेहतरी के लिए अपने मन को कठोर करके आज वह किसी को बिना बताए चांदनी रात में चुपचाप घर से निकल पड़ा.गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था.कुछ कुत्तों के भौंकने का स्वर सुनाई दे रहा था. रात के अंधकार में तारे टिमटिमा रहे थे. गांव से थोड़ी ही दूर एक बूढ़ा व्यक्ति अपनी झोपड़ी में रहता था.लोग उसे पागल कहा करते थे.पर वह जब भी कोई बात कहता,ज्ञान की बात ही कहता.हरपाल ने सोचा कि क्यों न उस बूढ़े बाबा से ज्ञान की कुछ बातें सुनता चलूँ.परदेस जा रहा हूं,न जाने कौन सा संकट आन पड़े. सो वह उस बूढ़े की कुटिया में पहुंच गया और अपनी बात कही. बूढ़े ने कहा बेटा परदेस जा रहे हो तो मेरी ये पांच बातें सदैव याद रखना- 1.जो तुम्हारी सेवा करे तु...

महिमा बेल वृक्ष और बेलपत्र की

 बेलपत्र की कहानी :-,🌹🌹🌹🌹🌹🌹 ,,,🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿 स्कंद पुराण के अनुसार, एक बार माता पार्वती के पसीने की बूंद मंदराचल पर्वत पर गिर गई और उससे बेल का पेड़ निकल आया। चुंकि माता पार्वती के पसीने से बेल के पेड़ का उद्भव हुआ। अत: इसमें माता पार्वती के सभी रूप बसते हैं। वे पेड़ की जड़ में गिरिजा के स्वरूप में, इसके तनों में माहेश्वरी के स्वरूप में और शाखाओं में दक्षिणायनी व पत्तियों में पार्वती के रूप में रहती हैं। 🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿 फलों में कात्यायनी स्वरूप व फूलों में गौरी स्वरूप निवास करता है। इस सभी रूपों के अलावा, मां लक्ष्मी का रूप समस्त वृक्ष में निवास करता है। बेलपत्र में माता पार्वती का प्रतिबिंब होने के कारण इसे भगवान शिव पर चढ़ाया जाता है। भगवान शिव पर बेल पत्र चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामना पूर्ण करते हैं। जो व्यक्ति किसी तीर्थस्थान पर नहीं जा सकता है अगर वह श्रावण मास में बिल्व के पेड़ के मूल भाग की पूजा करके उसमें जल अर्पित करे तो उसे सभी तीर्थों के दर्शन का पुण्य मिलता है। 🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿 बेल वृक्ष का महत्व-  1. बिल्व वृक्...

सुन्दरकाण्ड करवाने से पहले सावधानियां

 .     यह लेख बहुत मार्मिक और               समझने के लिए है.    सुन्दरकाण्ड की बुकिंग करने के बाद     कई लोग फोन लगा कर कहते हैं , कि   अच्छे से करना, मज़ा आ जाए एक दम.   वैसे तो हम फलानी मंडली को बुलाते,     पर आपके बारे में सुना तो सोचा         आपको बुलाएँ , इसलिए         ऐसा सुन्दरकाण्ड करना कि              माहौल बन जाए.  👆🏽 ऐसी बातें सुनकर लगता है कि     जैसे सुन्दरकाण्ड के लिए नहीं बल्कि          मुजरा करवाने के मकसद से                बुलाया जा रहा है. 🤔   सच में        क्या अजीब मानसिकता हो गई है                 आज लोगों की ?              सुन्दरकाण्ड जैसी          अद्धभुत हनुमान कथ...

कृतज्ञता का राज

*कृतज्ञता*  आपके भीतर जो भी भावनाएं होती हैं,वही आपके आने वाले कल को आकृष्ट कर रहीं हैं। चिंता अधिक चिंता को खींचती है। तनाव अधिक तनाव को खींचता है। दुख अधिक दुख को आकृष्ट करता है। असंतोष अधिक असंतोष को आकृष्ट करता है।  और प्रसन्नता...   प्रसन्नता अधिक प्रसन्नता को लुभाती है। आनंद अधिक आनंद को आकर्षित करता है। शांति अधिक शांति को आकर्षित करती है। कृतज्ञता अधिक कृतज्ञता को आकर्षित करती है। दयालुता अधिक दयालुता को आकर्षित करती है। प्रेम अधिक प्रेम को आकर्षित करता है। आपका काम अंदरुनी है। अपने संसार को बदलने के लिए आपको बस इतना ही करना है, कि अपने अंदर के अहसास को बदल लें। यह कितना आसान है ! नोट- सुखमय और खुशहाल जीवन के लिए जिन्दगी मे हमेशा कृतज्ञ रहें आपका जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा... HAVE A GOOD DAY ALL MEMBERS... Regards SARVOHITAAYE  HARISH CHANDRA RAJPUT 8109532175 

SARVOHITAAYE

SARVOHITAAYE  my Youtube channel  Link https://youtube.com/channel/UCvvl442DThcDt0UJtXKhHwA

MEDITATION/मेडिटेशन

जैसा कि आपने “The Secret of Life in Hindi – जीवन का रहस्य” में पढा है कि हर मनुष्य के अन्दर एक शांत मनुष्य रहता है जिसे हम अंतरात्मा कहते है| हमारी अंतरात्मा हमेशा सही होती है और इसीलिए शायद यह कहा जाता है कि हम ईश्वर का अंश है| सभी महान लोगों ने यह स्वीकार किया है कि अंतरात्मा की आवाज (Inner Voice) ईश्वर की आवाज है और यह बात किसी धर्म विशेष से सम्बंधित नहीं है|   खुश रहने का सीधा सा तरीका यह होता है कि हम अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें क्योंकि हमारी अंतरात्मा हमेशा हर परिस्थिति में सही होती है   हम जब कभी भी कुछ बुरा कर रहे होते है तो हमें कुछ अजीब सा लगता है मानो कोई हमें यह कह रहा हो कि वह बुरा काम मत करो| यह हमारी अंतरात्मा होती है जो हमें कुछ बुरा करने या किसी को दुःख पहुँचाने से रोकती है| और जब हम अपनी अंतरात्मा की आवाज को अनसुना कर देते है तो हमारा अपनी अंतरात्मा से संपर्क कमजोर हो जाता है|   जब हम दूसरी बार कुछ बुरा करने जा रहे होते है तो हमें अपनी अंतरात्मा की आवाज फिर महसूस होती है लेकिन इस बार वह आवाज इतनी मजबूत नहीं होती क्योंकि हमारा अपनी अंतरात्...

अनन्त ऊर्जा आपके अंदर भरी पडी है

क्या आप जानते हैं आपके ही अन्दर जादुई शक्ति है। अर्थात आपकी हर समस्या का समाधान आपके अवचेतन मन के पास उपलब्ध है।  आपका अवचेतन मन सकारात्मक और नकारात्मक दोनो दिशाओं मे काम करता है। यह अच्छे और बुरे मे फर्क नहीं करता। यह उन विचारों को पोषित करता रहता है जो आप इसमे डालते हैं। आप इसमे नकारात्मक विचार डालेंगे तो यह आपको असफलता, तनाव और दुख देगा।      अगर आप इसे अच्छे सकारात्मक विचार देंगे तो आपको खुशी, सफलता और समृद्धि देगा। अवचेतन मन चीजें देखता है और उन्हें दर्ज कर लेता है और फिर जब इनकी जरूरत होती है तो इन्हे याद कर इस्तेमाल कर लेता है। जो बात आप बौद्धिक स्तर पर स्वीकार करते हैं, मानते हैं वो आपके अवचेतन मन में भी स्वीकार्य होती है। इसलिए आपको अपने साथ होने वाली नकारात्मक घटनाओं और बातों पर ज्यादा चकित नहीं होना चाहिए, क्योंकि इन बातों को आपने ही अपने अवचेतन मन मे डाला है। हालांकि आप अवचेतन मन को प्रशिक्षित कर सकते हैं। आपकी सभी समस्याओं का समाधान अवचेतन मन के पास उपलब्ध है। अगर कोई समस्या है तो अपने अवचेतन मन से बात कीजिए। उसके सामने एक सवाल रख दीजिए। हो सकता है उस सव...

अनन्त ऊर्जा का भण्डार

 नोट:- आपने अपने सोचने का नियम समझ लिया तो आपकी जिन्दगी का आप कायाकल्प कर सकते हैं... इस दुनिया में आप सबसे शक्तिशाली काम कौन सा कर सकते हैं ? जवाब है खुद से प्रेम करना। प्रेम करने से हर चीज खूबसूरती से होने लगती है। खुद की इज्जत करना, प्रशंसा करना बेहद जरूरी है। छोटे बच्चे जानते हैं कि उन्हें खुद से प्रेम कैसे करना है। आप सभी जब पैदा हुए थे, तो प्रेम और उल्लास से भरे हुए थे। ऐसा एक भी बच्चा बतायें जो खुद से नफरत करता हो। वे अपनी भावनायें खुलकर बताते हैं। जब बच्चा खुश होता है तो आपको पता चलता है और जब वह गुस्सा होता है तो पडोसियों तक को पता चल जाता है, क्योंकि वे छुपाना नहीं जानते। वे साहस से भरे होते हैं। याद करें, आप भी कभी ऐसे ही साहसी हुआ करते थे, मोहब्बत से भरे हुए।  जीवन में एक और चीज बडा असर डालती है- आपके विचार और शब्द। आप जो सोचते और कहते हैं, वह इस ब्रह्मांड मे घूमता रहता है। और फिर कई गुना होकर आप तक वापस आता है। मानो ये दुनिया आपकी हर बात सुन रही हो और फिर लौटा रही हो। अब जरा सोचिए कि आप अधिकांश मौकों पर नकारात्मक विचार ही करते हैं, ऐसे मे आप तक क्या लौटकर आएगा? सो...

अचछे संस्कार/सुखी परिवार

 ,,,,,सभी ,भाई, बहनों को नमस्कार ,,,,,,,,,********भोजन के प्रकार******   भीष्म पितामह ने   गीता में अर्जुन को 4 प्रकार से भोजन ना करने के लिए  बताया था।   👉🏿1) पहला भोजन- जिस भोजन की थाली को कोई लांघ कर गया हो वह भोजन की थाली नाले में पड़े कीचड़ के समान होती है। 👉🏿2) दूसरा भोजन- जिस भोजन की थाली में ठोकर लग गई ,पाव लग गया वह भोजन की थाली भिष्टा के समान होता है। 👉🏿3) तीसरे प्रकार का भोजन -जिस भोजन की थाली में बाल पड़ा हो, केश पड़ा हो वह दरिद्रता के समान होता है। 👉🏿4) चौथे नंबर का भोजन -अगर पति और पत्नी एक ही थाली में भोजन कर रहे हो तो वह मदिरा के तुल्य होता है। विषेश सूचना --  और सुन अर्जुन-  बेटी अगर कुवारी हो और अपने पिता के साथ भोजन करती है एक ही थाली में ,, उस पिता की कभी अकाल मृत्यु नहीं होती ,क्योंकि बेटी पिता की अकाल मृत्यु को हर लेती है ।इसीलिए बेटी जब तक कुमारी रहे तो अपने पिता के साथ बैठकर भोजन करें। क्योंकि वह अपने पिता की अकाल मृत्यु को हर लेती हैं।  स्नान कब ओर केसे करे घर की समृद्धि बढाना हमारे हाथमे है सुबह के स्नान को ध...