तुलसी का पौध लगाने संबंधित जानकारी- इस पेड को कहाँ लगायें और इस पेड के लगाने से क्या फायदे है और इस पेड को लगाने के बाद देखभाल और सावधानी क्या-क्या रखें... हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना गया है. इसे मां लक्ष्मी का अंश माना जाता है. धर्म, ज्योतिष के अलावा वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में भी तुलसी को बहुत महत्व दिया गया है. जिस घर में तुलसी रहती है और रोज उसकी पूजा की जाती है, वहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है. इसके अलावा तुलसी का पौधा वातावरण में सकारात्मकता भी लाता है. इसलिए हर घर में सही जगह पर तुलसी का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है. जरूर पालन करें ये नियम - @ तुलसी का पौधा लगाने पर इससे जुड़े कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. जैसे - तुलसी के पौधे को कभी भी गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए, ना ही जूते-चप्पल पहनकर तुलसी को छूना चाहिए. तुलसी का पौधा बहुत पवित्र होता है, उसे हमेशा नहा-धोकर छूना चाहिए. इसके अलावा तुलसी के पौधे में कभी भी रविवार और एकादशी को जल न चढ़ाएं. इस दिन तुलसी जी भगवान विष्णु के लिए व्रत रखती हैं और जल चढ़ाने से व्रत टूट जाता है. ...