अनन्त ऊर्जा आपके अंदर भरी पडी है
क्या आप जानते हैं आपके ही अन्दर जादुई शक्ति है। अर्थात आपकी हर समस्या का समाधान आपके अवचेतन मन के पास उपलब्ध है।
आपका अवचेतन मन सकारात्मक और नकारात्मक दोनो दिशाओं मे काम करता है। यह अच्छे और बुरे मे फर्क नहीं करता। यह उन विचारों को पोषित करता रहता है जो आप इसमे डालते हैं। आप इसमे नकारात्मक विचार डालेंगे तो यह आपको असफलता, तनाव और दुख देगा।
अगर आप इसे अच्छे सकारात्मक विचार देंगे तो आपको खुशी, सफलता और समृद्धि देगा। अवचेतन मन चीजें देखता है और उन्हें दर्ज कर लेता है और फिर जब इनकी जरूरत होती है तो इन्हे याद कर इस्तेमाल कर लेता है। जो बात आप बौद्धिक स्तर पर स्वीकार करते हैं, मानते हैं वो आपके अवचेतन मन में भी स्वीकार्य होती है। इसलिए आपको अपने साथ होने वाली नकारात्मक घटनाओं और बातों पर ज्यादा चकित नहीं होना चाहिए, क्योंकि इन बातों को आपने ही अपने अवचेतन मन मे डाला है। हालांकि आप अवचेतन मन को प्रशिक्षित कर सकते हैं। आपकी सभी समस्याओं का समाधान अवचेतन मन के पास उपलब्ध है। अगर कोई समस्या है तो अपने अवचेतन मन से बात कीजिए। उसके सामने एक सवाल रख दीजिए। हो सकता है उस सवाल का जवाब तुरंत न मिले, लेकिन अवचेतन मन लगातार जवाब तलाशता रहता है, भले ही आप कोई और काम कर रहे हों। फिर एक दिन वह एक व्यवहारिक समाधान लेकर आ जाता है। अवचेतन मन में असीम शक्ति है। खुशी और अच्छी आदतों के जरिए इसे सकारात्मक सोच के लिए प्रशिक्षित किया जा सकता है।
(किताब- पावर आफ योर सबकांशस माइंड से, लेखक- जोसफ मर्फी अमेरिकी)
Comments