अनन्त ऊर्जा का भण्डार
नोट:- आपने अपने सोचने का नियम समझ लिया तो आपकी जिन्दगी का आप कायाकल्प कर सकते हैं...
इस दुनिया में आप सबसे शक्तिशाली काम कौन सा कर सकते हैं ? जवाब है खुद से प्रेम करना। प्रेम करने से हर चीज खूबसूरती से होने लगती है। खुद की इज्जत करना, प्रशंसा करना बेहद जरूरी है।
छोटे बच्चे जानते हैं कि उन्हें खुद से प्रेम कैसे करना है। आप सभी जब पैदा हुए थे, तो प्रेम और उल्लास से भरे हुए थे। ऐसा एक भी बच्चा बतायें जो खुद से नफरत करता हो। वे अपनी भावनायें खुलकर बताते हैं। जब बच्चा खुश होता है तो आपको पता चलता है और जब वह गुस्सा होता है तो पडोसियों तक को पता चल जाता है, क्योंकि वे छुपाना नहीं जानते। वे साहस से भरे होते हैं।
याद करें, आप भी कभी ऐसे ही साहसी हुआ करते थे, मोहब्बत से भरे हुए।
जीवन में एक और चीज बडा असर डालती है- आपके विचार और शब्द। आप जो सोचते और कहते हैं, वह इस ब्रह्मांड मे घूमता रहता है। और फिर कई गुना होकर आप तक वापस आता है। मानो ये दुनिया आपकी हर बात सुन रही हो और फिर लौटा रही हो।
अब जरा सोचिए कि आप अधिकांश मौकों पर नकारात्मक विचार ही करते हैं, ऐसे मे आप तक क्या लौटकर आएगा? सोचने का भी एक नियम होता है। आप जो सोचते हैं, जिस पर आप यकीन करते हैं, वह सब सच बनकर आपके सामने (पास) आता है।
आपके विचार ही आपकी जिन्दगी बनाते हैं। इसलिए आप सभी हमेशा पॉजिटिव और अच्छे विचार, शब्द सोचिए और ये सीधी सी बात समझकर आप/हम अपनी जिन्दगी का कायाकल्प कर सकते हैं।
Comments