सेल्फ हेल्प फंडा

आप अपनी सोच बदलेंगे तो    


आपका जीवन भी बदल 


जायेगा...


द मैजिक आफ थिंकिंग बिग से-

आपकी सोच की गुणवत्ता पर निर्भर है आपका जीवन

जीवन में किसी भी चीज की मात्रा बढाना चाहते हैँ, तो उसका कारण पता करें। कुछ ऐसा है जिससे आप खुश नहीं हैं, तो कारण का पता लगायें। आपके विचार और जीवन की परिस्थितियों के बुनियादी कारण हैं। आप आज जो हैं या आगे जो होंगे, आपकी सोच पर निर्भर है। सोच बदलें तो जीवन बदल लेंगे।

द आटोबायोग्राफी आफ बेंजामिन फ्रैंकलिन से- 

लोगों को संकेत दें कि आप गलत हो सकते हैं

बेंजामिन फ्रैंकलिन राय देने के पहले बोलते थे- मुझे लगता है कि या' कुछ लोग कहते हैं कि आप भी गलत, अपने विचार व्यक्त करते हुए अगर आप संकेत देते हैं कि आप भी गलत हो सकते हैं, तो पायेंगे कि आपकी बात सुनना और आपके विचार जानना दूसरों को अच्छा लगेगा।

हाउ टू विन फ्रेंड्स एंड इन्फ्लुएंस पीपल से-

हम अपने जैसे लोगों को ही क्यों पसन्द करते हैं

जब हम किसी को अपने किसी काम की नकल करते देखते हैं, तो अच्छा महसूस करते हैं। किसी को अपनी कही बात दोहराते सुनते हैं, तो खुश होते हैं। हम अपने जैसे लोगों को पसन्द करते हैं। जब आप किसी से कहते हैं कि 'मैं आपको पसन्द करता हूँ', तो आपका मतलब होता है 'मैं आपके जैसा ही हूँ।" 

द हैपीनेस ट्रैप से-

आपकी मुस्कराहट ही आपकी "गुडविल" है

आपकी मुस्कराहट लोगों की जिन्दगी रोशन करती है। कोई तनाव में हो, तो मुस्कराहट बताती है कि निराशा समस्या का समाधान (हल) नहीं है। मुस्कराहट से कुछ खर्च नहीं होता, लेकिन मिलता बहुत है। जिनहें यह मिलती है वो समृद्ध होते हैं, लेकिन जो देते हैं वो गरीब नहीं होते।

                                Harish chandra rajput

Comments

Popular posts from this blog

कोलेजन बूस्टर पाउडर बनाने का तरीका

कपालभाती प्राणायाम Kapaal Bhaati