लीडरशिप
अच्छे कामों और कोशिशों का हमेशा मीटिंग मे जिक्र करें।
शोध
बताते हैं कि कृतज्ञता हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। जबकि जब हम कृतज्ञ होते हैं, तो खुश होते हैं। मुश्किल वक्त्त में लोगों के प्रति कृतज्ञ रहना आपके अकेलेपन को कम कर देता है। इससे सामाजिक जुड़ाव का अहसास होता है और मन उदार होता है। हम समझ नही पाते हैं , लेकिन कृतज्ञता हम अपने अन्दर बार-बार महसूस करते हैं। जानिए काम के दौरान कैसे व्यक्त करें कृतज्ञता...
1) लोगों की तारीफ करने की आदत डालें
काम के दौरान ही सहकर्मियों को कुछ मिनट के लिए लाइव चैट की इजाजत भी दी जा सकती है। इसी दौरान टीम के सदस्य अपने सहकर्मियों के काम की तारीफ कर सकते हैं। रोज इस तरह एक-दूसरे की सराहना करने से पूरी टीम को आगे बढाने में अपना योगदान दिया जा सकता है।
2) जानिए कि लोगों की खुशी किसमें है
लोगों को किस बात से खुशी मिलती है, यह समझना भी बहुत जरूरी है। यदि कोई सहकर्मी शब्दों के माध्यम मिलने वाले समर्थन से खुश होता है, तो उसे ऐसा ही एक नोट बनाकर दें। किसी को यदि मदद से खुशी मिलती है तो उनकी किसी रिसर्च प्रोजेक्ट में मदद की जा सकती है।
3) लोगों को महत्वपूर्ण महसूस करवाइए
संस्थान में खामोशी से काम करने वाले छोटे कर्मचारियों को भी अपने साथ शामिल किया चाहिए। संस्थान को फायदा पहुँचने के उद्देश्य से सहकर्मियों द्वारा समय-समय पर किए गए अच्छे कार्य व अन्य प्रयासों का भी मीटिंग में जिक्र करना चाहिए।

Comments