कामयाब होना एक अच्छी आदत है...

@द अचीवमेंट हैविट@

कामयाब होना एक अच्छी आदत है

क्यों लोकप्रिय हुई उसकी लोकप्रियता का राज उसके उपशीर्षक में छिपा है।
पाठकों को इन पंक्तयों ने आकृष्ट किया था कि "दिन मे सपने देखना बंद करें" और कुछ करें और अपने जीवन की बागडोर खुद संभालें।

1- अचीवर बनने की कला

क्या कारण है कि कुछ लोग अपने काम अच्छी तरह से पूरे करके अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में बहुत सफल रहते हैं ? इसकी क्या तकनीक है ?  क्या वे एलियंस हैं ? या वे जन्मजात अचीवर्स होते हैं ? नहीं उन्होंने एक चीज विकसित कर ली है, जिसे "अचीवमेंट हैविट" कहते हैं। एक बार आप इसे पा लेंगे तो आप भी *अचीवर* बन सकते हैं...

2- आदतें बदलें और अचीवर(सफल) बनें

समस्या हमारी एप्रोच में है । हम एक ही गलती को बार-बार दोहराते रहते हैं। गलतियाँ करना भी एक आदत है। जब आप इस आदत को बदलकर अचीव करने की आदत डाल लेते हैं तो आपका जीवन बदल जाता है और आप अचीवर बनने की पहली सीढी पार कर लेते हैं। जब आप पहली बार किसी चीज को अचीव करते हैं तो उसे बार-बार सफलतापूर्वक करने की आपकी क्षमतायें और बढ जाती हैं।

3- चाहने और करने मे अंतर

पहली अचीवमेंट हैविट है, जो आप चाहते हैं, और जो आप करते हैं, उसके बीच के अन्तराल को पाटना। अचीवर कोई भी बन सकता है, बशर्ते उसे पता हो कि चीजें कैसे की जायें। कितने ही लोग अपनी खुद की कम्पनी खोलने का सपना देखते हैं, लेकिन अंत मे किसी और की कम्पनी मे काम कर रहे होते हैं। इसका कारण यह है कि उनके चाहने और करने मे एक बडा गेप था, जिसे वो भर नही पाये।

4- कोशिश करना काफी नही है

कोशिश करने और कुछ सच मे करने मे भी बुनियादी अंतर है। आप चाहे जितनी कोशिशें कर लें, अगर उसमे ऊर्जा और कुशलता का समावेश नही किया तो बार-बार नाकाम होंगे। असफल प्रयासों की अंतहीन कडी बनकर रह जायेगी। सफल होने के लिए प्रयास करना काफी नही है, आपको अपने प्रयासों को अधिक से अधिक प्रयोजन-भावना से भी भरना होगा।

5- प्राब्लम-साल्विंग रवैया

अगर आप अपने जीवन के किसी आयाम से खुश नहीं हैं, तो उसे बदलना भी आपके ही हाथों मे है। जीवन बुनियादी रूप से एक प्राब्लम-साल्विंग एक्सरसाइज है। समस्ययें हमारे लिए आगे बढने के अवसरों की तरह हैं। ऐसे मे अचीवमेंट हैविट का मतलब है समस्याओं का अपने हित मे इस्तेमाल करना सीखना और आगे बढना।

6- डिजाइन थिंकिंग का फंडा

अचीवमेंट हैविट का एक अहम आयाम है- डिजाइन थिंकिंग। यानी कुछ विशेष प्रकार के क्रियाकलापों को नियमित रूप से करना और सम्भावित विफलताओं के लिए खुद उको तैयार रखना। नाकामियां सफलता की हर कहानी का अनिवार्य अंग होती हैं। प्रशन यह है कि आप उनसे प्रेरित होते हैं या हताश। यह अपने से नहीं हो जाता, हमें इसके लिए खुद को प्रशिक्षित करना होता है।

7- अपने दिमाग को खुला रखें

हमेशा अपने दिमाग को खुला रखें और ध्यान दें कि मेरे लिए और मेरी सफलता के लिए क्या जरूरी है ? और क्या जरूरी नही है। उस पर काम करना होगा

Comments

Popular posts from this blog

कोलेजन बूस्टर पाउडर बनाने का तरीका

कपालभाती प्राणायाम Kapaal Bhaati